फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकादारों के पास मिली पॉलिथीन की खेप, 30 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को शहर में कई जगहों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

बोर्ड की टीम ने सब्जी मंडी में चार दुकानदारों के पास से पॉलिथीन की खेप बरामद की और उन पर 30 हजार रुपये जुर्माना ठोंका। इसके बाद टीम ने सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित यूनिक प्रिंट्स, जीटी रोड स्थित बैग पॉली इंडस्ट्री, शिव नगर स्थित मितल प्लास्टिक, बरसत रोड स्थित बैग पॉली इंटरनेशनल, नूरवाला स्थित बैग पॉली इंटरप्राइजेज, गांव पसीना खुर्द रोड स्थित सनपैक इंडस्ट्री और सेक्टर 29 पार्ट वन स्थित अग्रसेन पॉलीमर फैक्टरी का निरीक्षण किया। यहां बिना बुना हुआ फैब्रिक पाया गया। बोर्ड की टीम ने उद्यमियों को पॉलिथीन का निर्माण न करने की हिदायत दी। रीजनल ऑफिसर कमलजीत सैनी ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को आईओसीएल में पॉलिथीन से मुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी किए। लोगों को जूट के पांच हजार बैग वितरित किए गए। प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर बोर्ड की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें