फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चीनी मिल में ऑनलाइन होगी प्रदूषण की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। पर्यावरण मानकों और प्रदूषण नियंत्रण नियमों की निगरानी को पारदर्शी बनाने के लिए पानीपत सहकारी चीनी मिल में अत्याधुनिक ईटीपी डाटा ट्रांसमिशन डिस्प्ले लगाया जाएगा। इसके माध्यम से एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) से जुड़े आंकड़ों की ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी। मिल प्रबंधन ने डिस्प्ले की खरीद, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। इच्छुक एजेंसियां 23 नवंबर को सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन निविदाएं जमा करा सकती हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से पिछले सप्ताह ही प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही को लेकर मिल को क्लोजर नोटिस जारी किया गया था। दो-कवर प्रणाली यानी तकनीकी और वित्तीय श्रेणी में जारी ओपन टेंडर के तहत चयनित एजेंसी डिस्प्ले की आपूर्ति और स्थापना करेगी। इसके लगने से मिल के ट्रीटमेंट प्लांट में अपशिष्ट जल के शोधन से संबंधित आंकड़े वास्तविक समय में उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुसार ईटीपी के आंकड़ों का ऑनलाइन प्रसारण जरूरी है। डिजिटल डिस्प्ले से संबंधित विभागों और निगरानी एजेंसियों को बिना किसी देरी के डाटा मिल सकेगा। इससे पर्यावरण मानकों के पालन में पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी या लापरवाही की स्थिति पर समय रहते नजर रखी जा सकेगी।
मशीनों की मरम्मत और उपकरणों की खरीद के लिए भी टेंडर : पेराई सत्र के सुचारू संचालन के लिए मिल प्रबंधन ने चार अन्य ई-टेंडर भी जारी किए हैं। इनमें मोटरों की रिवाइंडिंग, एमसीएस एरेटर ड्राइव की आपूर्ति, चीनी उत्पादन प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले फॉस्फोरिक एसिड और पॉलीथिन शीट की खरीद शामिल है।
विज्ञापन

इन दोनों आपूर्ति संबंधी निविदाओं के लिए 1280 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। मिल प्रबंधन का प्रयास है कि आवश्यक मशीनों की मरम्मत और उपकरणों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित हो, ताकि पेराई और चीनी उत्पादन का काम प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें