फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले टीचर को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र में एक नर्सरी स्कूल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले टीचर संतोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उसे बुधवार को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मंगलवार को उनकी बेटी स्कूल गई थी, छुट्टी के बाद वह रोती हुई घर लौटी। मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि टीचर कई दिनों से उससे गंदी बातें करता था। वह उसको शौचालय की तरफ लेकर जाता था। जिसके बाद पत्नी ने उसे व परिवार के अन्य सदस्यों को मामले की जानकारी दी। वह स्कूल पहुंचे और रोष प्रकट किया। उन्होंने टीचर पर कार्रवाई करने की मांग की और सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी।
उधर इस सबंध में टीचर के पिता का कहना है कि उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। वह बेटे का नार्को टेस्ट कराने को भी तैयार हैं। उनका बेटा इस स्कूल में एक साल पहले ही पीटीआई के पद पर लगा था, बेटा मॉडल टाउन में भी ताइक्वांडों की कोचिंग देता है, आज तक उन पर कोई आरोप नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बावत सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही टीचर को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें