फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीटेक के छात्र की मौत के मामले में हत्या के आरोपों पर पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 16 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। शहरमालपुर गांव के बीटेक प्रथम वर्ष के अमन की संदिग्ध हालत में हुए सड़क हादसे में मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। मृतक के पिता ने उसके दोस्तों पर षडयंत्र के तहत हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने एक बार फिर मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस का मानना है कि छात्र की मौत सड़क हादसे में हुई थी। फिर भी शिकायत के आधार पर हत्या के बिंदु पर भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

शहरमालपुर गांव के राजकुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना में 34 वर्ष सेवा देने के बाद सेवानिवृत हो चुके हैं। उनके तीन में से दो बेटे विदेश में रहते है। उनके छोटे बेटे अमन (19) पाइट कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष में पढ़ते थे। अमन की 13 दिन पहले संदिग्ध प्ररिस्थितियों में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके पिता का आरोप है कि अमन की हत्या की गई थी। उन्होंने दो दोस्तों पर हत्या करने के आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते अमन कुमार को बातों में उलझा लिया और अचानक उसके साथ मारपीट कर गाड़ी का हैंड ब्रेक खींच दिया व उनके लड़के की षडयंत्र के तहत हत्या कर दी। मृतक के पिता के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के बिंदू पर भी जांच होगी। यदि हत्या होने के तथ्य सामने आएंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्र की मौत सड़क हादसे में हुई थी। पिता ने हत्या के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। हत्या के बिंदु पर जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक, प्रभारी थाना समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें