फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीसीटीवी से पुलिस कर रही हत्यारोपी की तलाश, नहीं हो पा रही शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सफीदों के सरकारी कॉलेज के स्वीपर राजेश उर्फ सोनी का हत्यारोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के पास हत्या का सीसीटीवी भी है। पुलिस की तीन सीआईए टीम और थाना शहर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बावजूद आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस जीटी रोड से लेकर रेलवे रोड की दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपी का ये पता चल सके कि वह कहां से आया और कहां गया। सीसीटीवी में आरोपी दिखाई भी दे रहा है। फिर भी उसकी शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई। बावजूद पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि वे जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ही आरोपी को पकड़ने की जुगत में है।
गौरतलब है कि बुधवार रात करीब एक बजे जीटी रोड लालबत्ती चौक के पास चाकू से गोदकर राजेश की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने स्वीपर के हृदय और पेट में चाकू से पांच वार किए। जिस निर्दयता से हत्या की गई उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को रंजिशन अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस के प्रभारी राजबीर ने बताया कि फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इसके प्रयास में लगी है। उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में तीनों सीआईए और उनके थाने की पुलिस भी लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें