फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Physco Killer Poonam: पुलिस पूछताछ में बड़ी चूक, आसान दिखने वाले मामले में कई पेंच,  इन सवालों के नहीं जवाब

Sun, 07 Dec 2025 06:01 AM IST
शाहिल शर्मा जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत

सार

चार बच्चों की हत्या आरोपी पूनम केस में पुलिस पूछताछ में बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस के सामने अब तक आसान दिखने वाले मामले में एक नहीं कई पेंच फंसते नजर आ रहे हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूनम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत व सोनीपत में चार बच्चों की हत्या आरोपी पूनम से पूछताछ में पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य मामलों की तह तक जाने के बजाय कोर्ट में वारदात के सभी साक्ष्य पूरे होने की बात कह दी। आधी-अधूरी पूछताछ के चलते पूनम का साइको बनने का कारण भी पुलिस नहीं जान पाई है। यही कारण है कि पुलिस के सामने अब तक आसान दिखने वाले मामले में एक नहीं कई पेंच फंसते नजर आ रहे हैं। पुलिस के पास भी अब इन सवालों के जवाब नहीं हैं।

विज्ञापन


पूनम ने पहली हत्या 13 जनवरी 2023 को अपनी भांजी इशिका और बेटे शुभम की सोनीपत के भावड़ गांव स्थित अपने घर पर पानी के हौद में डुबोकर कर दी थी। उसने 18 अगस्त 2025 में सिवाह गांव स्थित अपने मायके में चचेरे भाई दीपक की बेटी जिया की हत्या कर दी थी। अब एक दिसंबर को नौल्था गांव में अपने जेठ की बेटी विधि की शादी समारोह में हत्या कर दी थी।

पूनम ने कपड़े बदलने के बताए अलग-अलग कारण

पूनम ने नौल्था गांव में विधि की पानी के टब में डुबोकर हत्या कर दी। उसने ऊपर कमरे में वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उसके कपड़े काफी भीग गए थे। उसने एक बच्ची को कपड़े बदलने का कारण मासिक धर्म बताया। जबकि एक अन्य महिला ने पूछा तो उससे कपड़े भीग जाने की बात कही। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की तो बच्ची और महिला ने पूनम के कपड़े बदलने की बात कही। पूनम से पूछताछ की तो वह काफी देर तक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही। पुलिस को इस दौरान पूनम के चेहरे पर मासूमियत भी नजर आई। इन सबके बीच सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी पूनम और उसका पति नवीन - फोटो : संवाद
पति की जुबानी और पुलिस की कहानी

भावड़ गांव के नवीन ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम अपनी मां से लंबे समय तक बात करती रहती थी। वह योजना बनाकर बच्चों की हत्या को अंजाम दे देती थी। बड़े ही शातिर अंदाज में खुद को बचा लेती थी। इशिका और शुभम की हत्या के महीनों तक अंदर कुछ और होने का नाटक करती रही। उस समय उनको भी उसको कुछ होने का अंदेशा लगा। अब पता चला कि यह सब कहानी थी और हत्या छिपाने के लिए करती थी। उसने इशिका के साथ अपने खुद के बेटे की भी हत्या कर दी। वह उसे चंडीगढ़ व जींद में चिकित्सकों के पास भी लेकर गया। चिकित्सकों ने भी बेटे की मौत का सदमा होना ही बताया।

एसपी ने पहले दिन ही कहा साइको, लेकिन जांच नहीं कराई

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने विधि और बाकी तीन बच्चों की हत्या का खुलासा तीन दिसंबर को किया था। उन्होंने पूनम को साइको बताया था और सुंदर बच्चियों से चिड़ होने की बात कही थी। पुलिस को इतना कुछ पता होने के बाद उसके साइको होने के कारण तक नहीं पहुंच पाई। इस वारदात के खुलासे के बाद मनोचिकित्सक से उसकी जांच कराना भी उचित नहीं समझा और पूनम को सीधे कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस ने कोर्ट में भी बताया कि पुलिस ने विधि की हत्या में सभी साक्ष्य होने की बात कही। पूनम अब सिवाह गांव स्थित जेल में बंद है।

पूनम से पूछताछ में विधि की हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया था। नौल्था गांव में विधि के मामले में सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं। सिवाह गांव में जिया की हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।- भूपेंद्र सिंह, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें