फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: असंध रोड पुल के नीचे से पुलिस ने हटवाए वाहन, दुकानदारों को दी चेतावनी

विज्ञापन
पुल के नीचे दुकानों को वाहन खड़ा न करने की हिदायत देते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। असंध रोड रेलवे फ्लाईओवर के नीचे जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने दुकानों के सामने व पुल के नीचे खड़े वाहनों को हटवाया। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी। दोबारा वाहन खड़ा करने पर चालान और वाहन को जब्त करने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वेस्ट जोन-1 प्रभारी राजेश ने बताया कि असंध रोड पुल के नीचे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसे देखते हुए उन्होंने शनिवार शाम को टीम के साथ वाहनों की जांच करने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने दुकानदारों से पुल के नीचे वाहनों को हटाने को कहा। साथ ही दोबारा वाहन खड़ा करने पर जब्त करने की चेतावनी दी। साथ ही पुल के नीचे रेहडी लगाने वालों को भी सड़क से हटकर अपना काम करने को कहा। जिससे वाहन चालकों को जाम की समस्या से ने जूझना पड़ा। वेस्ट जोन-1 प्रभारी ने कहा कि असंध रोड पुल के नीचे समय समय पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें