सनौली। सनौली थाना क्षेत्र के पत्थरगढ़ गांव में यमुना नदी से सटे खेतों में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आस-पास के गांवों में संदिग्धों को चिह्नित किया है, इनमें से कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। उधर, गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गोरक्षा दल के सदस्यों में रोष है।
शुक्रवार को सनौली थाना क्षेत्र के गांव पत्थरगढ़ में यमुना नदी से सटे खेत में गोवंश की गर्दन और अवशेष मिले थे। एक गाय की तलाश करते हुए ग्रामीण जब खेत में पहुंचे तो अवशेष देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी, इसके बाद से ही पुलिस टीम ने लगातार गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के गांवों में संदिग्ध गोतस्करों को चिह्नित किया है, इनमें से कुछ से पूछताछ भी की गई है। यमुना पार यूपी के कैराना क्षेत्र के कुछ गौतस्करों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।
-थाना सनौली प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि गोकशी के आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगातार काम कर रह है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।