फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदीप हत्याकांड में पुलिस को 17 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बापौली थाना पुलिस गढ़ी भल्लौर गांव में संदीप हत्याकांड के आरोपियों को 17 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। थाने में न्याय न मिलने पर परिजन महिलाओं और बच्चों के साथ जिला सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पर परिजन तीन घंटे तक पुलिस अधीक्षक का इंतजार करते रहे, लेकिन वे नीचे नहीं आए। परिजनों का रोष बढ़ने लगा और सांसद की कोठी पर प्रदर्शन की चेतावनी दी तो करीब दो बजे डीएसपी मुख्यालय ने एक घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। हम बता दें कि 17 जनवरी को गांव गढ़ी भल्लौर निवासी संदीप वाल्मीकि का शव खेतों में पड़ा मिला था। थाना बापौली पुलिस की उसकी हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों का कहना है कि उसके शरीर पर चोट में 38 निशान मिले थे।
विज्ञापन

संदीप वाल्मीकि के भाई संजय के साथ भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सूरजभान रावल और सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली में जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने स्काईलार्क गेट से जिला सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने जिला सचिवालय में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और संदीप की हत्या के आरोपियों काे गिरफ्तार करने की मांग की। भाकियू के प्रधान सूरजभान रावल ने बताया कि संदीप वाल्मीकि परिवार में अकेला कमाने वाला था। वह अपने पीछे तीन लड़की और एक लड़का छोड़कर गया है। वह पानी सप्लाई करने वाली गाड़ी पर चालक था। पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परिजनों ने कहा कि एसपी करीब तीन घंटे तक मिलने नहीं आए तो वे उन्होंने सांसद के आवास के बाहर प्रदर्शन करने करने की चेतावनी दी। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। इस मौके पर सरपंच ससुर पहल सिंह, भाकियू के महासचिव हरेंद्र राणा, आजाद बैरागी, नरेंद्र उर्फ काला, पूर्व सरपंच सोनू, राजबीर, सुधीर, मुनीम व ओमप्रकाश वाल्मीकि मौजूद रहे। बापौली थाना प्रभारी ने अतिरिक्त थाना प्रभारी सुक्रमपाल ने बताया कि संदीप हत्याकांड में आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें