फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सर्वसम्मति से चुनाव के तीन महीने बाद ही भंग हुई अंसल आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।सर्वसम्मति से चुनाव के करीब तीन माह बाद ही अंसल आरडब्ल्यूए की नवनियुक्त कार्यकारिणी शुक्रवार को भंग हो गई है। अब आगामी 15 दिन में ही अंसल आरडब्ल्यूए के नए सिरे से चुनाव होंगे। जिसमें अंसल के लोग ही प्रतिभागिता दर्ज कराएंगे। तब तक अंसल के सात लोगों की एडहॉक कमेटी चुनाव प्रक्रिया की देखरेख करेगी। हालांकि चुनाव में आरओ व एआरओ डीआईसी कार्यालय की ओर से लिए जाएंगे। दोनों पक्षों की सहमति से एडहाॅक कमेटी आशीष राठी, प्रद्युमन, एसके राणा, सुरभि शर्मा, अनिल पंवार, राकेश गुगलानी, जीएल कुकरेजा शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर शुक्रवार को पुराने औद्योगिक क्षेत्र स्थित रजिस्ट्रार सहकारी समिति कार्यालय में अंसल की नवनियुक्त कार्यकारिणी और इसके विपक्ष के सदस्यों को बुलाया गया। जिस पर दोनों पक्षों की सहमति के बाद इस कार्यकारिणी को भंग कर दोबारा चुनाव करवाने पर सहमति बनी।
इस दौरान फैसला लिया गया कि चुनाव रजिस्ट्रार सहकारी समितियां की देखरेख में हाेगा जिसमें अंसल में स्थायी निवासियों को ही मतदान का अधिकार दिया जाएगा। फिलहाल अंसल में करीब 2200 मकान हैं। इनमें से अभी अंसल आरडब्ल्यूए में करीब 350 सदस्य हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अंसल आरडब्ल्यूए के सर्वसम्मति से 25 अक्टूबर 2023 को चुनाव हुए थे। जिसमें सर्वसम्मति से मनु देव को प्रधान, मनोज अस्थाना और आनंद मलिक उप प्रधान, जीएल कुकरेजा को सचिव, सुरेंद्र राणा संयुक्त सचिव और सुरेंद्र कुमार को खजांची बनाया गया था। इसके दो दिन बाद 27 अक्टूबर को आरडब्ल्यूए सदस्य आशीष राठी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। जिसकी शिकायत डीआईसी कार्यालय को दी गई थी। जिसके बाद आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी रहा।

सुरेंद्र राणा ने कहा कि वे शुरू से दोबारा चुनाव कराना चाहते थे। यह घोषणा चुनाव के दौरान भी कर दी थी कि आने वाले तीन माह में अंसल के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका सदस्य बनाकर हम दोबारा चुनाव करवाएंगे। अब अंसल में भाईचारे और सद्भावना से चुनाव होंगे। आशीष राठी ने कहा कि ये सत्य की जीत हुई है। अब भाईचारे से जो चुनाव होगा वह मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें