फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस ने नहीं चलने दी नकल, टाट पट्टी पर दी छात्रों ने परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षाओं के दूसरे दिन शुक्रवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा हुई। जिसमें कक्षा 10 वीं का पहले दिन गणित का पेपर हुआ। वहीं परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। खंड के गांव जौरासी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर कुछ युवकों ने नकल पहुंचाने की मंशा से हर हथकंडे अपनाए लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


समालखा शहर के वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व जौरासी के राजकीय स्कूल पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भी कुछ बच्चों ने बगैर टाट पट्टी के फर्श पर परीक्षा देने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। सब डिवीजन के अंतर्गत गांव व शहर में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुछ ऐसे परीक्षा केंद्र है जहां पर टाट पट्टी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

गांव पट्टीकल्याणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र के बाहर काफी युवकों का जमावड़ा देखने को मिला। परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। मॉडर्न शिक्षा सदन देहरा की छात्रा अनु, मुस्कान, प्राची व रिया ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा हुआ और उन्होंने मेहनत व लगन के साथ परीक्षा दी है। खंड के एक निजी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में कुछ बच्चे एडमिट कार्ड की वेरिफिकेशन न करवाने व आधार कार्ड न होने पर परीक्षा देने से वंचित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें