फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाबालिग के मां बनने के मामले में पुलिस ने लिया डीएनए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। किला थाना क्षेत्र से अक्तूबर 2025 से लापता चल रही एक नाबालिग के मां बनने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। नाबालिग ने रविवार रात जिला नागरिक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। इस गंभीर मामले में पुलिस ने नवजात बच्ची का डीएनए सैंपल ले लिया है। पुलिस रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
किला थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 अगस्त को दंपती सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें बाद में एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया था। पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर नशे और देह व्यापार के जाल में फंसाया गया। उसका लगातार शारीरिक शोषण किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वे करीब आठ महीने बाद आरोपियों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के डीएनए सैंपल लिए हैं। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें