फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक हर 15 मिनट में एटीएम मशीन को चेक करेगी पीसीआर व राइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत जिले के हर थाने व चौकी की पीसीआर थाना क्षेत्र के संबंधित आने वाले हर एटीएम मशीन पर 15 मिनट में चक्कर लगाकर चेक करेंगे। पानीपत एसपी मनीषा चौधरी ने एक निर्देश जारी किया है। यह निर्णय पानीपत में हो रही एटीएम मशीन से चोरी व उखाड़कर ले जाने की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने डीएसपी व थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए लेटर में लिखा कि समालखा में सात दिन में हुई एटीएम में चोरी व उखाड़कर ले जाने की दो घटना से पुलिस महकमे की लगातार खबरें छप रही हैं। जनता का पुलिस से विश्वास उठता है। उन्होंने जिले के सभी एटीएम मशीन को ध्यान में रखते हुए सभी थाना व चौकी पुलिस की ड्यूटी लगाई है। जो भी निर्देश का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चार पहिया वाहन पर रहेगा फोकस
एसपी ने निर्देश दिए हैं कि रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक बेलरो, पिअप, छोटा हाथी, टाटा 407 आदि को रुकवाकर चेक करेंगे। क्योंकि ज्यादातर मशीन को उखाड़कर चार पहिया वाहन में लोड कर ले जाया जाता है। उपरोक्त वाहनो की तलाशी लेंगे और चालक का नाम, परिचालक का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजर और चेसिस नंबर नोट करेंगे और चालक की फोटो लेंगे।
विज्ञापन

समालखा में एक सप्ताह में उखाडी दो एटीएम मशीन की वारदात के बाद किया गया प्लान जारी
समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सप्ताह में दो एटीएम मशीन उखाड़ने की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। समाखा में एक यूनियन बैंक एटीएम मशीन में करीब चार लाख नकदी थी। वहीं दूसरी आंध्र प्रदेश बैंक की एटीएम मशीन में भी लाखो रुपये थे। आरोपी अभी तक फरार हैं। जिसके बाद एसपी ने एक्शन लेते हुए प्लान तैयार किया।
विज्ञापन

किस थाने में कितने लगे एटीएम-
थाना एटीएम मशीन की संख्या
बापौली- 03
चांदनीबाग 35
सेक्टर 29 08
इसराना 11
मतलौडा 23
मॉडल टाउन 37
शहर 45
सदर 04
किला 13
समालखा 36
सनौली 03
सेक्टर 13-17 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें