मतलौडा। जमीनी विवाद में लाठी डंडों से पीटकर ताऊ की हत्या के मामले में आरोपी दो भतीजों यश व विशाल को मतलौडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गांव के पास से ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
मतलौडा थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि कवि गांव की केला देवी ने 30 अप्रैल को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि सुबह आठ बजे उनके पति मोहन लाल और बेटा केहर सिंह अपने प्लाट पर गए थे। जहां पर उनके देवर महाबीर, बलिंद्र, सत्यनारायण, तीनों की पत्नी, बेटे विशाल और यश ने मिलकर हमला कर दिया था। जिससे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए औ और चार मई को उनकी पीजीआई में मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रविवार के पुलिस ने चार आरोपियों महाबीर, बलिंद्र, सत्यनारायण व गीता को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें रिमांड पर लेकर लाठी डंडे व अन्य हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने मंगलवार शाम को विशाल और यश को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को दोनों को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।