पानीपत। जिला पुलिस ने डीएसपी प्रणय कुमार की देखरेख में वार्ड-21 स्थित कश्यप कॉलोनी में नशा मुक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
पुलिस टीम ने स्थानीय निवासियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जीवन में कभी नशा न करने की शपथ दिलाई। साथ ही नशा करने वाले व्यक्तियों का सामान्य अस्पताल में निशुल्क इलाज कराने के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने अपील की कि नशा बेचने वालों की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। लोगों को साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।