महाराजा अजमीढ़ की जयंती मनाते सुनार कल्याण सभा के पदाधिकारी। स्रोत : सभा
समालखा। सुनार कल्याण सभा ने सोमवार को रवि वर्मा के निवास पर महाराजा अजमीढ़ की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। सभा के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। सभा प्रधान प्रेमचंद वर्मा ने कहा कि महाराजा अजमीढ़ ने समाज के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किया। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से महाराज के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर सचिव मुकेश वर्मा, खजांची रवि वर्मा, बंशी वर्मा, विकास वर्मा, रामकरन वर्मा, नरेश वर्मा सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
23