फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आंधी में टूटे पोल, 18 घंटों तक गुल रही बिजली

Sun, 05 Apr 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
खेतों में हो रही गेहूं की कटाई। संवाद
विज्ञापन
समालखा। शुक्रवार शाम को आई तेज आंधी व बारिश के कारण बापौली सब डिवीजन के गांव रामड़ा लाइन के चार पोल गिर गए। इससे आसपास के गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली व्यवस्था सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

बापौली सब डिवीजन के एसडीओ परविन्द्र राठी ने बताया कि डिवीजन के अंतर्गत जलालपुर 33 केवी से गांव रामड़ा की सप्लाई की जा रही है। शुक्रवार देर शाम को तेज आंधी व बारिश के चलते चार पोल गिरने से गांव की बिजली सप्लाई गुल हो गई। वहीं, जेई कुलदीप ने बताया कि शहर के माता पुली रोड पर बिजली की लाइनों पर आसमानी बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। शनिवार दोपहर एक बजे के बाद बिजली व्यवस्था सुचारू हो सकी।
गेहूं की फसल के लिए बंद रहती है आपूर्ति
खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है। कुछ दिन पहले गांव गढ़ी केवल से जौरासी रोड पर करीब तीन एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था। इसे देखते हुए बिजली निगम ने सुबह से लेकर शाम तक गांव व खेतों की बिजली आपूर्ति बंद की है। समालखा बिजली निगम कार्यकारी अभियंता एमएसएस धीमान ने बताया कि अभी तक निगम की ओर से गांव व खेतों की आपूर्ति बंद करने के लिए कोई शेड्यूल जारी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें