फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सम्मान निधि : 45679 किसानों के खातों में पहुंचे 9.14 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- कृषि विज्ञान केंद्र उझा में हुआ कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री बोले- एमएसपी पर खरीद से किसानों को मिल रहा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कृषि विज्ञान केंद्र उझा में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत बुधवार को कार्यक्रम किया गया। इसमें 45,679 किसानों को एक क्लिक पर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 9.14 करोड़ रुपये जमा किए। यह किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त रही।
मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर खेती करनी चाहिए। वे तभी समृद्ध और खुशहाल बन सकते हैं। ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना किसानों के लिए सकारात्मक साबित हो रही है जिसमें हर वर्ष किसानों के खाते में छह हजार रुपये की राशि जमा की जाती है। कृषि वैज्ञानिकों के शोध से किसानों को नई किस्मों का लाभ मिल रहा है और उनका जीवन स्तर बदल रहा है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राष्ट्रीय बैंकों में खाते खोलने, किसान क्रेडिट कार्ड शुरू करने, और किसान समृद्धि केंद्र स्थापित करने जैसे उपाय किए हैं। प्रदेश में सड़कों का व्यापक नेटवर्क और खेतों तक पक्के रास्ते बनाए गए हैं। किसानों को 72 घंटे में फसल का भुगतान मिलता है। किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। इससे पहले उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया व समालखा एसडीएम अमित कुमार ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का कार्यक्रम में पहुंचने पर बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 45,679 किसानों के खाते में 9.14 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। मौके पर डीडीए डॉ. आत्माराम गोदारा, एसडीओ देवेंद्र कुहाड़, एसडीओ राजेश भारद्वाज, राधे श्याम गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. कुलदीप, डॉ. राजेश, डॉ. मोहित, सरपंच रेनू रावल, डॉ. सीमा दहिया व डॉ. नेहा उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें