फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ब्रह्मकुमारी केंद्र पर पृथ्वी बचाने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी केंद्र पर शपथ दिलाते केंद्र संचालिका बीके अंजना बहन। स्रोत : केंद्र
विज्ञापन
पानीपत। ब्रह्माकुमारीज के सेक्टर-25 स्थित केंद्र पर बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी भाई बहनों काे पृथ्वी को स्वस्थ बनाए रखने, पौधे लगाने, गंदगी नहीं फैलाने, पर्यावरण को शुद्ध बनाने और मन की गंदगी न फैलाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डॉ. ओपी सेतिया रहे। केंद्र संचालिका बीके अंजना ने कहा कि पृथ्वी हमारी मां है। यहां हमें हवा, पानी व अन्न देती है। पेड़, नदियां, पहाड़ व जानवर सब इसी का हिस्सा हैं। सबको पृथ्वी का ध्यान रखना चाहिए। आज जंगल कट रहे, नदियां गंदी हो रही और हवा में जहर घुल रहा है। प्लास्टिक की वजह से समुद्र भर रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। अगर यही चलता रहा तो आने वाली पीढ़ी को कुछ भी नहीं मिलेगा। ऐसे में हमें इनका संरक्षण करने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर अनु अग्रवाल, सरिता, राज सेतिया, सोनिया, वर्षा, शालू, उषा, बलदेव वर्मा, रविंद्र, सत्यप्रकाश, दिलबाग व सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें