पानीपत। प्रदेश के बजट में जिले को एक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक मिला है। यह मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में बनाना प्रस्तावित है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भी इस मांग को उठाया था, इसके साथ जिले में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक दो हो जाएंगे, इससे पहले सिवाह गांव स्थित जिला स्तरीय स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक है। खिलाड़ियों ने इस पर खुशी जताई है।
खो-खो खिलाड़ी अजय ने बताया कि बजट में मिशन ओलंपिक-2036 के तहत पूरे राज्य में वैज्ञानिक तरीके से प्रतिभा खोज अभियान शुरू करने की घोषणा भी की गई है। इस योजना के माध्यम से स्कूल और ग्रामीण स्तर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एथलेटिक्स खिलाड़ी अनुष्का जागलान ने बताया कि जिले में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा भी की है। सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अभी खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सीमित संसाधनों में मेहनत करनी पड़ती है जिससे अभ्यास प्रभावित होता है।
हैंडबॉल खिलाड़ी काजल ने बताया कि बेहतर स्टेडियम और आधुनिक सुविधाएं मिलने से महिला खिलाड़ियों को विशेष लाभ मिलेगा। हर जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिनका संचालन पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को सौंपा जाएगा।
खो-खो खिलाड़ी आकाश ने बताया कि राजीव गांधी खेल परिसर को अपग्रेड कर अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस पैरा खेल स्टेडियम बनाने की योजना भी शामिल है। जिससे दिव्यांग खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण मिल सकेगा।
अनुष्का जागलान।- फोटो : Samvad
अनुष्का जागलान।- फोटो : Samvad
अनुष्का जागलान।- फोटो : Samvad