फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खंड स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियोंं ने बहाया पसीना

Sat, 09 Aug 2025 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी साथ में मौजूद कोच। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। जिसमें समालखा ब्लॉक में हरे कृष्णा स्कूल के पांच खिलाड़ियों का चयन क्रिकेट टीम में हुआ। गौतम अकादमी में बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 में लड़कों की टीम ने द्वितीय स्थान और अंडर-17 में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 व अंडर-19 लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता आरएसएस पट्टीकल्याणा में कराई। इसमें हरे कृष्णा स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ बैडमिंटन में गौतम अकादमी में अंडर- 17 में बैडमिंटन टीम की छात्रा खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरएसएस संस्था पट्टीकल्याणा में खंड स्तरीय एथलेटिक्स अंडर-19 में जेवलिन थ्रो व शॉट पुट में छात्र आदित्य ने प्रथम स्थान, हर्षित ने जेवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान, मयंक ने ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान, शिवम ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और यश ने पांच हजार मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 17 में नितेश ने शॉट पुट में और मुकुल ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, मयंक ने 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में दक्ष ने लंबी कूद में और सौरभ ने शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जतिन ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान और लक्ष्य ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आरएसएस संस्था पट्टीकल्याणा में खंड स्तरीय अंडर-19 में इकरा ने शॉट पुट में प्रथम स्थान, अनुष्का ने द्वितीय स्थान पाया। गायत्री ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, रिया ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, रिया ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, नव्या ने हाई जंप में द्वितीय स्थान,इकरा ने लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया और इसी के साथ अंडर- 17 हाई जंप में पूर्वी ने प्रथम स्थान और अनुष्का ने लंबी कूद में तृतीय स्थान और पलक ने शॉट पुट में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें