फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत डिस्ट्रिक कराटे एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय कराटे चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन शनिवार को शिवाजी स्टेडियम में किया गया। इसमें जिले के करीब 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रतिभा दिखाई। चैंपियनशिप का रविवार को समापन होगा। इस अवसर पर हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक सुशील शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और चैंपियनशिप का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला खेल विभाग के उपाधीक्षक सुमित गौड़ रहे और कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव योगेश कालड़ा ने खिलाड़ियों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं के लिए अच्छा भविष्य है। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी भाग लेरा चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा मैदान पर पसीना बहाकर खुद को साबित कर सकते हैं। उन्होंने कई खिलाड़ियों का उदाहरण देकर नई पीढ़ी को खेलों में आगे आने की प्रेरणा दी। इससे पहले एसोसिएशन के जिला प्रधान सचिन शर्मा और महासचिव अंकित जागलान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय चैंपियनशिप का समापन रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें