फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खिलाड़ियों ने फुटबॉल ट्रायल में बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खेल विभाग द्वारा सिवाह गांव के राजकीय सीसे स्कूल में वीरवार को सिविल सर्विसेज की प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टीम को लेकर ट्रायल लिया गया। जिसमें सरकारी विभागों के करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यहां ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय सीसे स्कूल सिवाह में आयोजित फुटबॉल टीम का चयन विभाग के हिसार जोन के उप निदेशक सतबीर सिंह की देखरेख में किया गया। यहां कोच शक्ति सिंह, अवीनाश व चरण सिंह ने खिलाड़ियों के ट्रायल लिए। इसमें 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल सुबह 11 से एक बजे तक चला। जिसमें खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। उप निदेशक सतबीर सिंह ने कहा कि सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की खेल प्रतिभा को सामने लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
अधिकारियों व कर्मचारियों को इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। नौ दिसंबर को तिलक मैदान वास्को गोवा में राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की चयनित टीम इसमें भाग लेगी। इसके लिए 22 खिलाड़ियों का चयन किया। इनके नाम अभी घोषित नहीं किए गए। इन खिलाड़ियों का नाम सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें