फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिवाजी स्टेडियम में खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये के अत्याधुनिक जिम उपकरणों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये के अत्याधुनिक जिम उपकरण मिले हैं। शहरी विधायक प्रमोद विज ने बुधवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में इनकी सौगात दी। उन्होंने आठ किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने खिलाड़ियों को इसकी शुभकामनाएं दी और खेल प्रतिभा को निखारने के प्रेरित किया। शहरी विधायक प्रमोद विज ने पानीपत एलिवेटेड कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से लगभग 10 लाख रुपये की लागत वाले आधुनिक जिम उपकरणों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्हें औपचारिक रूप से खिलाड़ियों को समर्पित किया। इन उपकरणों की घोषणा विधायक ने की थी। विधायक ने स्वयं जिम के प्रत्येक उपकरण का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों को इसके रखरखाव और सही उपयोग के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का है। यह जिम उसी लक्ष्य की तरफ एक कदम है।
अब युवाओं को अभ्यास के लिए स्टेडियम से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्टेडियम में जिम की सुविधा उपलब्ध होने से खिलाड़ियों का अभ्यास एक ही स्थान पर केंद्रित हो जाएगा। वे सुबह के अभ्यास के साथ जिम वर्कआउट भी कर सकेंगे, इससे उनके समय की बचत होगी और खेल के प्रति अनुशासन बढ़ेगा। विधायक ने कोच और खेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन उपकरणों का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने लाइट और ट्रैक के जीर्णोद्धार का भरोसा दिया। इस मौके पर समाजसेवी रंजीत भाटिया, मनोहर सेतिया, मंडलाध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री संजय कटारिया, वीरेंद्र तनेजा, हिमांशु कटारिया, गौरव लिखा, पार्षद कमल अरोड़ा, रॉकी गहलोत, अजय शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित पंडित, पंकज शर्मा व एलएंडटी अधिकारी भार्गव कुमार भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें