फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : बत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा सरकार की सफलता के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक कार्यालय में संकल्प से सिद्धि तक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नेता एवं प्रखर वक्ता ललित बत्रा मुख्य वक्ता रहे। मंच संचालन युवा भाजपा नेता चांद भाटिया ने किया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। कार्यक्रम में सभी मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ललित बत्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जहां पौधारोपण जरूरी है। वहीं लगाए गए पौधों का पालन-पोषण करना भी अनिवार्य है। उन्होंने बूथ स्तर पर सौ पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों के दौरान जिस तेज गति से विकास कार्य करवाए हैं। उतनी ही तीव्र गति से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का समाधान भी कराया है। आज विश्व का नजरिया भारत के प्रति पूरी तरह बदल गया है।
उन्होंने कहा कि आगामी 23 जून से छह जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारतीय संविधान की हत्या करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 19 जून 1975 को भारत में आपातकाल लागू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें