संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सीआईए-1 ने अवैध रूप से पिस्तौल सप्लाई करने वाले आरोपी संजीव उर्फ पप्पन को सेक्टर-18 में पार्क के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल व एक हजार रुपये की नकदी आरोपी के खेत में बने कोठरे से बरामद की। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सीआईए-1 प्रभारी दीपक ने बताया कि 15 अप्रैल को सेक्टर 13-17 में हेलीपेड के पास से आरोपी आकाश निवासी हिरनवाडा शामली यूपी को एक पिस्तौल 32 बौर सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने उक्त पिस्तौल सुनील निवासी ककरखेड़ा मेरठ से 30 हजार रुपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। थाना सेक्टर 13-17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी आकाश को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सात मई को आरोपी सुनील को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी सुनील ने उक्त पिस्तौल संजीव उर्फ पप्पन निवासी खरोटा शामली यूपी से 25 हजार रुपये में खरीदकर आरोपी आकाश को 30 हजार रुपये में बेचने बारे स्वीकारा था।
पूछताछ में आरोपी संजीव ने बताया कि वह कुछ माह पहले दिल्ली से विनोद नाम के एक युवक से 18 हजार रुपये प्रति पिस्तौल के हिसाब में पांच पिस्तौल अवैध रूप से खरीक लाया था। गहनता से पूछताछ करने व असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने आरोपी आकाश उर्फ पप्पन को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।