इसराना। गीता विश्वविद्यालय नौल्था में शुक्रवार को पीएचडी पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई। कुलाधिपति सतपाल बंसल के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई को निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गीता विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पीएचडी के लिए स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल व सिविल में व स्कूल ऑफ लॉ, स्कूल ऑफ कॉमर्स व स्कूल ऑप मैनेजमेंट स्टडीज विभाग शामिल है। कुलपति डा. विकास सिंह ने कहा कि नैतिक मूल्यों की उच्च गुणवत्ता के शोध की अहम भूमिका होती है। शोधार्थियों को अपनी पूरी सृजनात्मक शक्ति के साथ शोध करना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ एक शोधकर्ता के रूप में अपने कॅरिअर के दौरान अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर वाइस चांसलर प्रो. डॉ. गुलशन चौहान, डॉ. प्रेरणा डावर, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. अश्वनी, डॉ. अर्चना, डॉ. वैशाली व डॉ. रेनू मौजूद रहे।