फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: परीक्षा परिणाम: फाइल4

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में जिले के 63 स्कूलों से 4975 विद्यार्थी जबकि 10वीं में 6034 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। 12वीं में डीपीएस पानीपत की दर्शिका और 10वीं में मिलेनियम स्कूल की सुहानी और गरिमा ने टॉप किया। दोनों ही कक्षाओं में टॉप-3 स्थानों पर छात्राओं ने परचम लहराया। सिर्फ 12वीं कक्षा में जिले में दूसरे स्थान पर एक छात्र जगह बना सका।
विज्ञापन

12वीं के परीक्षा परिणाम में डीपीएस पानीपत सिटी से कला संकाय की छात्रा दर्शिका ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया हैं। डीपीएस पानीपत सिटी से ही विज्ञान संकाय की छात्रा आर्ची नारंग और एसडीवीएम स्कूल से प्रणव बंसल ने संयुक्त रूप से 98.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। बाल विकास स्कूल से बृंदा ने कॉमर्स संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। एमएएसडी स्कूल से कॉमर्स संकाय की छात्रा सृष्टि मित्तल ने 98 प्रतिशत अंक लेकर टापर्स सूची में जगह बनाई।
सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में द मिलेनियम स्कूल की छात्रा सुहानी मल्होत्रा और डॉ. एमकेके स्कूल से गरिमा ने संयुक्त रूप से 99.6 प्रतिशत अंक लेकर अपने-अपने स्कूल में टॉप किया है। द मिलेनियम स्कूल की ही छात्रा तमन्ना 99.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिका बंसल ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। द मिलेनियम स्कूल से पार्थ अरोड़ा, आयुष गोयनका, डीएपी पुलिस पब्लिक स्कूल से श्रुति और प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल से वेदांश ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट सूची में स्थान बनाया। प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल की रिजुल और जन्नत ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉप सूची में स्थान बनाया।
विज्ञापन

- जिले में 12वीं में बेहतरीन अंक पाने वाले टॉपर विद्यार्थी
कक्षा 12वीं- कला संकाय
स्कूल विद्यार्थी अंक प्रतिशत
डीपीएस सिटी दर्शिका 98.8
डीएवी पीपीएस शुभम 97.6
एमएएसडी आरती यादव 97.2
विज्ञान संकाय-
डीपीएस सिटी आर्ची नारंग 98.6
दयाल सिंह स्कूल संयम गुप्ता 97.8
डॉ. एमकेके रिम्मी गुप्ता 97.8
चंदन बाल विकास -- 97.6
कॉमर्स संकाय-
बाल विकास स्कूल बृंदा 98.2
एमएएसडी सृष्टि मित्तल 98
डीपीएस सिटी सहज चावला 97.8
एमएएसडी जानवी अग्रवाल 97.4
- 10वीं में बेहतरीन अंक पाने वाले विद्यार्थी
द मिलेनियम स्कूल सुहानी मल्होत्रा 99.6
डॉ. एमकेके स्कूल गरिमा 99.6
द मिलेनियम स्कूल तमन्ना 99.2
दयाल सिंह स्कूल कनिका बंसल 98.8
- उच्चतर शिक्षा के लिए जल्द जारी होगा दाखिले का शेड्यूल
सीबीएसई की ओर से 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब उच्चतर शिक्षा के लिए भी दाखिले का शेड्यूल जल्द जारी होने की संभावना है। शिक्षा विशेषज्ञों की मानें तो उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिले का शेड्यूल जारी करने को लेकर सीबीएसई के परीक्षा परिणाम का भी इंतजार किया जा रहा था। हालांकि हरियाणा बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम एक माह पहले ही जारी किया जा चुका है। ऐसे में 12वीं पास विद्यार्थी दाखिले के शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे। अब संभावना जताई जा रही हे कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले का शेड्यूल शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें