नौल्था में सोमवार की शाम घर की छत पर गए युवक का पैर वहां से गुजर रही बिजली की केबल से छू गया, करंट लगने से युवक झुलस गया। युवक को उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पानीपत के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। नौल्था निवासी राकेश ने बताया कि उसका भतीजा जितेंद्र सिंह सोमवार की शाम घर की छत पर गया तो करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने मामले में धारा 174 की कार्रवाई की है।