फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला एक भी अप्वॉइंटमेंट, नहीं हो सकी एक भी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने रजिस्ट्रियों को तो खोल दिया है, लेकिन नए सॉफ्टवेयर में किए गए अपडेट अभी सही तरीके से काम नहीं कर पा रहा हैं। वेबसाइट पर अब तक सिर्फ जिले की कृषि योग्य भूमि की डीड के लिए ही आवेदन स्वीकार हो रहे हैं, इसलिए अन्य रजिस्ट्रियों और डीड के लिए कोई भी आवेदन नहीं हो पाया है। सॉफ्टवेयर अभी तक शहर की रजिस्ट्री तक के लिए भी आवेदन नहीं उठा पा रहा है। जिसके चलते मंगलवार को भी कोई डीड या रजिस्ट्री नहीं हो पाई, हालांकि मंगलवार को राजस्व विभाग रिवेन्यू-डे मनाता है, जिसके तहत सिर्फ तहसील का काम ही होता है, कोई रजिस्ट्री या डीड नहीं हो पाती। दूसरी तरफ आनॅलाइन अप्वॉइंटमेंट की बात करें तो आगामी दस दिनों तक एक भी अप्वॉइंटमेंट ऑनलाइन नहीं दिखा। टोकन न मिलने की वजह से आगामी कुछ दिनों में जब तक भी शहर की रजिस्ट्रियां न होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी सॉफ्टवेयर में अपडेशन सही काम न करने की वजह से तहसील सूनसान दिखाई दी। वहीं, डीड राइटर भी अपने कार्यालयों में आराम फरमाते दिखाई दिए। तहसील परसिर में जहां हर समय भीड़भाड़ वाला माहौल रहता था, वहां इक्का दूक्का शख्स ही नजर आया। पारदशिता और नए सॉफ्टवेयर के नाम पर बंद की गई डीड से लोगों में खासा रोष बना हुआ है। वहीं, अब डीड राइटों के सामने भी कई प्रकार की मुश्किलें खड़ी होती जा रही हैं। उन्होंने जिन लोगों के समय अनुसार रजिस्ट्रियां करवाने के लिए अपाइंटमेंट लेना था, नए अपडेट से वह मिल ही नहीं पा रहा है। इससे राजस्व विभाग को भी काफी मोटा नुकसान हो रहा है।
नायब तहसीलदार अनिल कौशिक ने बताया कि जिसका भी उनके पास अप्वाइंटमेंट आएगा वे उसकी रजिस्ट्री करेंगे। अप्वॉइंटमेंट लेना सॉफ्टवेयर पर निर्भर करता है कि वह अप्वॉइंटमेंट देता है या नहीं। अभी तक रजिस्ट्रियां खोलने के अलावा अन्य कोई आदेश नहीं प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को रिवेन्यू डे होने के कारण व किसी का अप्वाइंटमेंट न होने के कारण कोई रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें