फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 21 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बरसत के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह विजय कुमार (31) निवासी गांव बिछपड़ी बाइक पर सवार होकर बरसत से पानीपत की और आ रहा था।

बरसत रोड पर बुट्टर अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। बाइक सवार विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाकर मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें