फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर-12 शॉपिंग सेंटर से जब नहीं हुई पानी निकासी तो लोगों ने खुद बाल्टियों से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के सबसे पॉश एरिया स्थित सेक्टर-12 के शॉपिंग सेंटर में दुकानों के सामने जमा दूषित पानी की निकासी न होने से सेक्टरवासियों ने अबकी बार निगम के खिलाफ एक अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम के खिलाफ नारेबाजी की और बाल्टियां लेकर खुद पानी की निकासी करने लग गए। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के युवा नेता हिमांशु शर्मा ने की। निगम अधिकारियों निकासी के लिए टैंकर भेजे।
विज्ञापन

हिमांशु शर्मा, अमित गुलाटी व विक्की सरोहा ने बताया कि यहां ज्यादातर दुकान किराये पर ली हुई है। किराये समेत दुकानदारों का रोज का तीन से चार हजार का खर्च आ जाता है। दुकानों के बाहर दूषित पानी जमा होने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। जिस कारण दुकानदार दुकान पूरा दिन खाली बैठने को मजबूर हैं। वे इसे लेकर पहले भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। बावजूद इसके समाधान नहीं किया गया। अब उनको बाल्टियों से पानी निकालने शुरू किया। इस मौके पर धनंजय सिंगला, सोनू, चंदन, मोहन लाल गर्ग, हिमांशु भोगरा, सागर कुमार, धीरज अहूजा, जितेश बंगा, हैप्पी चावला व हिमांशु खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें