फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जनता समाधान शिविर में इंतकाल दर्ज कराने, निशानदेही और पानी निकासी समेत 49 समस्या पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जनता समाधान शिविर में वीरवार को इंतकाल दर्ज कराने, निशानदेही और पानी निकासी समेत 49 लोगों ने अपनी समस्या रखी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित लोगों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में वीरवार को जनता समाधान शिविर लगाया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन समस्याओं के समाधान के साथ-साथ साफ-साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। आम नागरिक को भी सफाई के प्रति सचेत करें। गर्मी के मौसम में अनेकों बीमारियां फैलती है इनको लेकर सावधानियां बरते। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोग प्रचंड गर्मी में दूर दराज से समस्याओं के समाधान को लेकर पहुंचते हैं, उनका हमने पूरा मान रखना है। समस्या चाहे कितनी भी बड़ी हो उसका समाधान करना है।
पूनम ने उपायुक्त से राशन कार्ड को चालू करने का अनुरोध किया। सीमा देवी ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह पूर्ण दिव्यांग है। करहंस गांव के विशाल कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

बड़ाैली गांव के सुलतान ने निशानदेही कराने की अपील की। शिव नगर की गीता देवी ने सड़क निर्माण कार्य कराने व पानी निकासी को बंद करने की प्रार्थना की। एक अन्य प्रार्थी ने प्रशासन से जमीन का इंतकाल चढ़वाने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि उनका इंतकाल सात वर्ष पुराना है लेकिन चढ़ नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें