फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गीता कॉलोनी में ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गीता कॉलोनी में सोमवार को ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम करने पहुंची निगम टीम का लोगों ने जमकर विरोध किया। जिसके बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा। स्थानीय लोगोंं नं आरोप लगाया कि कमर्शियल जगह वालों को लाभ पहुंचाने के लिए काम हो रहा है। कहा कि यहां तीन ट्रांसफार्मर बेवजह दूसरी जगह पर शिफ्ट किए जा रहे हैं। ये ट्रांसफार्मर फिलहाल चौड़ी गली में लगे हैं जहां किसी को कोई आपत्ति तक नहीं है। इन सभी को हटाकर दूसरी तंग गली में लगाया जा रहा है। जहां लोगों को आवागमन में परेशानी तो होगी ही होगी साथ में करंट लगने से दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन

इसके लिए निगम अधिकारियों ने चुपके से सर्वे करवाने के बाद इसका डिपॉजिट एस्टीमेट भी तैयार करवा लिया है। इसके लिए बिजली निगम के स्टोर से सामान भी निकलवाया जा चुका है। सोमवार को इस काम को पूरा करने का प्रयास किया गया। इस काम के लिए करीब 13 लाख रुपये भी खर्च किए जा चुके हैं। जिसका मौके पर पहुंचे लोगों ने विरोध किया।
इस पर बिजली निगम सनौली रोड सब डिवीजन की एसडीओ अंजलि शर्मा ने बताया कि ये मामला संज्ञान में नहीं है। इस बारे में जेई से रिपोर्ट ली जाएगी। ऐसा कोई भी काम जनहित में कराया जाता है। शिफ्ट से पहले शिफ्ट करवाने वाले उपभोक्ता से शपथ पत्र लिया जाता है जिसमें उपभोक्ता शिफ्ट वाली जगह और किसी भी विवाद की जिम्मेदारी लेता है। इसे लेकर वीरवार को मौका का दौरा किया जाएगा। इसके बाद भी जो भी उपयुक्त होगा जनहित को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें