फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने में प्रशासन का साथ दें: मलिक

Sun, 15 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधान सचिव ने पैतृक गांव में झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को दी स्वच्छता की सीख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं प्रधान सचिव अनिल मलिक ने अपने पैतृक गांव में झाडू लगा और अधिकारियों ने गोबर खींचकर ग्रामीणों को केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने गांव में भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं प्रधान सचिव अनिल मलिक शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपने पैतृक गांव सींक में रहे। उनकी अगुवाई में सुबह गांव में सफाई अभियान चलाया और प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को सफाई अपनाने की सीख दी।

आईएएस अनिल मलिक के साथ एडीसी राजीव मेहता और अन्य अधिकारी साथ रहे। प्रधान सचिव ने झाडू लगाई और दूसरे अधिकारियों ने गोबर खींचकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने इसके बाद गांव में सफाई की।
विज्ञापन


अनिल मलिक ने कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना सरकार के प्रमुख एजेंडों में से एक है। हम सबको अपने आस पास के वातावरण को साफ सुथरा रखना चहिए। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने में प्रशासन का साथ दें। अनिल मलिक ने एडीसी राजीव मेहता को कहा कि वे डीआरडीए की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी समय-समय पर गांव में चलाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें