फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रैंप को तुड़वाने को लेकर लोग भिड़े, गली निर्माण लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर पालिका के वार्ड चार स्थित आदर्श नगर में गली निर्माण को लेकर वार्ड वासियों के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। डायल 112 पर मिली सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने मामले को शांत किया।
विज्ञापन

वार्ड चार के आदर्श नगर गली नंबर एक के रहने वाले यादवेंद्र त्यागी, सुभाष, अनिल अनीश, धर्मपाल, रामसिंह, प्रीति व गीता ने बताया कि उनकी गली मुख्य सड़क से काफी नीचे है। बरसात के समय लोगों के घरों में करीब चार चार फीट पानी भर जाता है। कई साल बाद नगर पालिका गली का निर्माण कर रहा है। शनिवार निर्माण कार्य के दौरान गली के सभी लोगों ने अपने घरों के सामने बने रैंप को मशीन से तुड़वा दिया है, लेकिन गली में सिर्फ एक व्यक्ति ने अपना रैंप नहीं तुड़वाया। जिसके कारण गली का निर्माण कार्य अधर में लटक गया।

कॉलोनी वासियों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सभी लोगों ने गली के निर्माण को लेकर अपना सहयोग दिया है। एक व्यक्ति अपने रैंप को तोड़ने नहीं दे रहा। समालखा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आदर्श नगर के लोगो ने गली निर्माण बंद करने का आरोप लगते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। रविवार सुबह मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें