पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जा रहा है। यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुुंच चुका है जबकि जिले में पहला स्थान है। वहीं, सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में दाखिला लेने के मामले में आर्य महाविद्यालय प्रदेश में पहले स्थान पर है। आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 1726 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं जो प्रदेश के एडेड कॉलेजों में सबसे अधिक है। एडेड कॉलेजों में एआई जाट एचएम कॉलेज रोहतक 1422 दाखिलों के साथ दूसरे तथा आरके एसडी पीजी कॉलेज कैथल 1417 दाखिलों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि दाखिला देने के मामले में 2017 दाखिलों के साथ एनआरएस राजकीय महाविद्यालय रोहतक पहले स्थान पर है। जिले के सभी 14 महाविद्यालयों में दाखिला देने के मामले भी आर्य महाविद्यालय पहले स्थान पर है। वहीं, शहर के प्रमुख कॉलेजों में 70 फीसदी से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
निदेशालय द्वारा फिजिकल काउंसलिंग के साथ नए पंजीकरण के लिए भी पोर्टल खोलने के बाद जहां नए पंजीकरण करवाए जा रहे हैं, वहीं दाखिला करवाने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा रहा है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में शनिवार शाम सात बजे तक 154697 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुुके हैं जबकि 94233 विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला ले चुके हैं। शनिवार को 1484 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि शुक्रवार को 2956 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। शनिवार को 4274 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि शुक्रवार को 7382 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। दाखिला लेने में लड़कियां आगे हैं। अब तक 55680 लड़कियां अपना दाखिला करवा चुकी हैं। प्रदेश के 344 कॉलेजों में 87 कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है।
बॉक्स
दाखिला देने के मामले में प्रदेश के टॉप-10 महाविद्यालय
महाविद्यालय दाखिले हुुए
एनआरएस राजकीय महाविद्यालय रोहतक..... 2017
डी राजकीय महाविद्यालय गुुरुग्राम....... 1871
राजकीय महिला महाविद्यालय गुुरुग्राम.... 1854
आर्य पीजी महाविद्यालय पानीपत..... 1726
राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक..... 1689
राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद:::::: 1571
राजकीय महाविद्यालय हिसार:::::: 1555
एआई जाट एचएम कॉलेज रोहतक...... 1422
आरके एसडी पीजी कॉलेज कैथल...... 1417
राजकीय महाविद्यालय भिवानी...... 1397
स्नातक पाठ्यक्रम में नए आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा नए पंजीकरण के लिए भी पोर्टल खोला जा चुुका है। विद्यार्थी नए पंजीकरण करवाने के साथ-साथ ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के दौरान शनिवार को भी काफी संख्या में आवेदक दाखिला करवाने पहुंचे। अब तक दाखिले से वंचित विद्यार्थियों में फीस जमा करवाने की होड़ रही। ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क सहित फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। वहीं, 25 से 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित दाखिला करवा सकेंगे।
-
पीजी कक्षाओं के लिए हुुए 15687 पंजीकरण
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 जुलाई से जारी है। पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थी 25 जुुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्सेज के लिए 15687 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। शनिवार को 1305 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया जबकि शुुक्रवार को 1673 ने पंजीकरण करवाया था। दस्तावेजों की जांच 27 जुुलाई तक होगी। पहली वरीयता सूची 30 जुुलाई को जारी होगी।
-
वर्जन-
कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग से दाखिले किए जा रहे हैं। अब तक पंजीकरण व दाखिले से वंचित विद्यार्थी पंजीकरण करवा रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में करीब 1730 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं, पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी रहेगी। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।