पानीपत। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को शुरू होगी इसके लिए लोगों ने मेडिकल बनवाना शुरू कर दिया है। जिला नागरिक अस्पताल में सुबह नौ बजे ही लोग मेडिकल के लिए पहुंच रहे हैं। एक दिन में करीब 350 लोग मेडिकल बनवा रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में दो दिन से लोग अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल बनवाने आ रहे हैं। अस्पताल सुबह नौ बजे खुलता है तो लोग सुबह नौ बजने से पहले ही अस्पताल के गेट पर जाकर खड़े होने शुरू हो जाते हैं। सीएमओ डाॅ. डॉ. विजय मलिक ने बताया कि रोज करीब 350 लोगों के मेडिकल बन रहे हैं। संवाद