बिजली निगम से सेवानिवृत्त पेंशनधारकों को बैंक की लापरवाही के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से पेंशन लेने वाले सुरेश, बनारसी, कालू राम, पृथ्वी सिंह, प्रेम, अवतार सिंह, कांता, निर्मला, प्रेमवती ने बताया कि वे एक अक्तूबर को जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा में पेंशन लेने गए तो बैंक कर्मियों ने कहा कि तीन अक्तूबर को खातों में पैसा आ जाएगा। ग्रामीण दोबारा शनिवार को गए तो बैंक कर्मियों ने फिर कह दिया कि पेंशन आने में एक दो दिन और लगेंगे। पेंशनधारकों का कहना है कि एक बार आने जाने में चालीस रुपये खर्च हो जाते हैं। अगर अभी खातों में पैसा नहीं आना था तो बिजली विभाग को पहले सूचना देनी चाहिए थी।