फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोती चोरी का खुलासा, दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देशराज कॉलोनी के एक गोदाम से मोती चोरी की घटना का तहसील कैंप थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी करने और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि देशराज कॉलोनी निवासी अजीत तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि डीआरएम स्कूल के पास उसका तिवारी फोटो फ्रेम के नाम से गोदाम है।
30 मई की रात अज्ञात चोर गोदाम से मूर्तियों में लगने वाले मोती चोरी कर ले गया। इसके बाद से ही पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दिवाकर निवासी वधावाराम कॉलोनी व सन्नी निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में हुई है। दिवाकर ने बताया कि उसने गोदाम से मोती चोरी कर तीन हजार रुपये में सन्नी को बेचे थे। पुलिस ने सन्नी के कब्जे से मोती बरामद कर लिए। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें