पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में शुक्रवार को 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान के पेपर लिया गया। उड़नदस्तों की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को गृह विज्ञान का पेपर ऐसा रहा जिसमें पानीपत जिले में नकल का कोई केस सामने नहीं आया। 30 मार्च से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं में शुक्रवार को नकल का कोई मामला न मिलने पर शिक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। नकल रोकने के लिए डीसी फ्लाइंग, डीईओ फ्लाइंग, एसडीएम फ्लाइंग, बोर्ड फ्लाइंग ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर सख्ती देखने को मिली।