फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पायल ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 19 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
​खिलाड़ी पायल को सम्मानित करते मुख्याति​​थि कृष्ण व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सनौली कलां गांव की खिलाड़ी पायल ने नार्थ जोन जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के गोला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया है। गांव पहुंचने पर ग्रा‎मीणों ने 21 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित की गई थी। सम्मान समारोह के मुख्यातिथि कृष्ण नंबरदार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पायल को 21 हजार रुपये के नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कृष्ण नंबरदार ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कोंं से पीछे नहीं हैं। लड़कियां शिक्षा के साथ ही खेलोंं में भी भाग लेकर राज्य और देश का नाम रोशन कर रही हैं। ग्रामीणोंं को लड़कियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। मौके पर पिता सुरेश साभरवाल, माता कविता, अंकित त्यागी, सचिन पंवार, विजय सांभरवाल, मुकेश त्यागी, कोकी त्यागी, सन्नी, कविल त्यागी, ओमप्र‎काश गौत्तम, बिल्लू प्र‎जापत व राजेश प्र‎जापत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें