सामान्य अस्पताल में लाइन में खड़े मरीज। संवाद
समालखा। सामान्य अस्पताल के चिकित्सक सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। ऐसे में ओपीडी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि आपातकालीन सेवा पहले की तरह चलती रही।
उपमंडल अस्पताल में 12 और सीेचसी-पीएचसी के पांच नियमित चिकित्सक सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। अस्पताल प्रशासन को आयुष और एनएचएम के चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ा। सुबह नौ बजे से अन्य दिनों की तरह दोपहर बाद तक मरीजों की जांच की गई। सामान्य अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ नेहा गुलाटी, डाॅ. शिवचरण और सलाहकार डाॅ. कर्मबीर चोपड़ा ओपीडी में मोर्चा संभाले हुए थे। एनएचएम की डाॅ रीतिका, मोंटी और गीतांशु की ड्यूटी भी यहां लगाई गई थी। एसएमओ डॉ. संजय अंतिल ने बताया कि उपमंडल अस्पताल में 12 नियमित चिकित्सक हड़ताल पर रहे। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई।