फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द मिलेगी एटीएम बूथ की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही रहती है लेकिन एटीएम बूथ की सुविधा न होने के कारण उन्हें कई बार नकदी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

खासतौर पर दूरदराज से आने वाले यात्रियों और आपात स्थिति में सफर कर रहे लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए अब स्टेशन परिसर में एटीएम बूथ स्थापित करने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है।
यदि प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल जाती है तो स्टेशन परिसर में एटीएम बूथ मशीन लगाई जाएगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में स्टेशन पर एटीएम बूथ न होने के कारण यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाकर नकदी निकालनी पड़ती है। कई बार रात के समय या कम समय के ठहराव वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। यात्री मनोज ने बताया कि टिकट बुकिंग, खानपान, ऑटो-टैक्सी और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए नकद धन की जरूरत पड़ती है। स्टेशन के आसपास एटीएम बूथ की दूरी अधिक होने के कारण ट्रेन छूटने का भी डर बना रहता है। यदि स्टेशन परिसर में ही एटीएम बूथ की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो उनका सफर काफी सुगम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें