फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज बसों में लटक कर यात्रा करने को मजबूर यात्री

विज्ञापन
बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज डिपो में लोकल रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को बसों में लटककर यात्रा करनी पड़ रही है। इस दौरान यात्रियों को हादसों होने का खतरा सताता रहता है। शहर में कॉलेज और शिक्षण संस्थानों पर आने वाले विद्यार्थी बसों में यात्रियों की भीड़ के कारण लटक कर यात्रा करते है। साथ ही रोडवेज चालकों के निर्धारित स्थान पर बस नहीं रोकने के कारण यात्रियों को दौड़कर बस पकड़नी पड़ती है। जिले में ग्रामीण आंचल से काफी संख्या में विद्यार्थी कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों पर जाने के लिए रोडवेज बसों पर निर्भर है। लेकिन लोकल रूटों पर बसों की कमी के कारण यात्री पायदान पर यात्रा करते नजर आते है।
विज्ञापन

यात्री सुमेश, ब्रिजेश और राहुल ने बताया कि लोकल रूटों पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को बसों में लटककर यात्रा करनी पड़ती है। गांव से शहर में आने वाले विद्यार्थियों को बसों में यात्रियों की भीड़ होने के चलते बसों में पायदान पर यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों ने कई बार रोडवेज अधिकारियों को रूटों पर बसों की बढ़ोत्तरी के लिए मांग की लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है। यात्रियों ने समय पर सुनवाई नहीं होने के चलते रोडवेज अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए है।

जिले में लोकल और अन्य रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रूटों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें