फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह

Mon, 14 Sep 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बैठक में पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेशाधाध्क्ष राव नरबीर सिंह का स्वागत करते कांग्रेस नेता वरिंदर 
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी है। नशा तस्करी और बदहाल औद्योगिक ढांचा हरियाणा के लिए गंभीर संकट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी है। कार्यकता घर घर पहुंचकर सरकार की विफलताओं से जनता को अवगत कराएं।
विज्ञापन

रविवार को मॉडल टाउन स्थित कमालिया चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता पानीपत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विरेंद्र शाह व जिला पानीपत शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन को जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुडे मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं।
हरियाणा की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विफलताओं को जनता के सामने उजागर करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया सहित संचार के सभी प्रभावी माध्यमों का व्यापक उपयोग कर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर जनता के सामने रखा जाना चाहिए। विरेंद्र शाह ने कहा कि पानीपत को अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल हब के रूप में पहचान हासिल है, लेकिन आज यहां के औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने पानीपत के उद्योगों के लिए ठोस राहत पैकेज और सड़क, सीवरेज, ड्रेनेज, बिजली और प्रदूषण नियंत्रण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादयान, जींद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषि पाल, खुशी राम जागलान, सावित्री गर्ग, शशि लूथरा सहित शहरी ब्लॉक प्रधान अजय खुराना, उपप्रधान गौरव शर्मा, संजय गर्ग, कुलदीप पूनिया, महेश डावर, संगठन महासचिव राज कुमार पावा, कैशियर सौरव अरोड़ा, जनरल सेक्रेटरी बलविंदर माटा आदि मौजूद रहे। संवाद

बैठक में पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेशाधाध्क्ष राव नरबीर सिंह का स्वागत करते कांग्रेस नेता वरिंदर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें