फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कश्मीर से सेब लेकर आज अंबाला पहुंचेगी पार्सल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कश्मीर से सेब लेकर पार्सल वैन ट्रेन सोमवार को अंबाला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

हालांकि मौके को देखते हुए प्लेटफार्म में बदलाव भी किया जा सकता है, वहीं रेलवे अधिकारी सहित आरपीएफ के कर्मचारी भी मौके पर तैनात रहेंगे। इससे पहले शनिवार को दिल्ली के आदर्श नगर से कश्मीर के बड़गाम के लिए चली ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम चार बजे से एक घंटा पहले तीन बजे ही प्लेटफार्म 6 पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

यहां ट्रेन के लोको पायलट सहित अन्य स्टाफ को बदलकर गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया था। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि आठ डिब्बे वाली पार्सल वैन ट्रेन 15 सितंबर की सुबह 6:15 बजे बड़गाम रेलवे स्टेशन से रवाना होगी जो रात लगभग 1:50 बजे अंबाला छावनी और सुबह 5:30 बजे दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें