इसराना। किसान परिवार के बेटे परमजीत जागलान को ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी ने यंग साइंस लीडर अवार्ड देकर सम्मानित किया है। रामपाल जागलान ने बताया कि यह अवार्ड प्राप्त करके परमजीत ने वैश्विक मंच पर पानीपत ही नहीं बल्कि हरियाणा का नाम रोशन किया है। उनके भतीजे परमजीत जागलान ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री हासिल की। उसके बाद आॅस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी से दो वर्षीय खाद्य विज्ञान एवं कृषि व्यवसाय में मास्टर डिग्री प्राप्त की। मास्टर डिग्री प्राप्त करने के बाद परमजीत को अब एशियन आस्ट्रेलिया यूथ एसोसिएशन के डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति मिली है। वह मास्टर डिग्री प्राप्त करने के दौरान संयुक्त राष्ट्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन और खाद्य एवं कृषि संगठन जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संवाद