फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों को गीता के श्लोकों का कराया उच्चारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गीता परिवार की ओर से एसडी सीसे स्कूल में चार दिवसीय शिविर का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। शिविर का प्रारंभ ममता दीदी ने किया। इसमें गीता के 12वें अध्याय के श्लोकोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार कराया। मुख्याध्यापिका रेखा शर्मा ने गीता परिवार के उद्देश्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में संस्कारों का विकास होना चाहिए। संस्कारों के बिना पढ़ाई अधूरी है। मीनू व प्रदीप ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार कराया। उन्होंने सूर्य नमस्कार के महत्व को समझाया। ममता दीदी ने बच्चों के साथ गीता के 12वें अध्याय के श्लोकों का उच्चारण किया। राजेश भारद्वाज ने बच्चों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। मौके पर सीमा और मीनू गोयल मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें