फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद ट्रेड नहीं तो दाखिले में रुचि नहीं दिखा रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन एडमिशन- - आईटीआई में दाखिले का आज अंतिम दिन, अभी भी 148 सीटें खाली - ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि चार बार बढ़ाए जाने के बावजूद 776 सीटों पर ही हुआ दाखिला - अब तक दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने के अंतिम सुनहरा मौका संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया का कल यानी शनिवार को अंतिम दिन रहेगा। जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से अब तक दाखिला लेने से वंचित रहे हैं और आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक हैं, उनके पास दाखिला लेने का महज एक दिन का समय ही शेष है। 15 जनवरी के बाद ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। आईटीआई प्रबंधन की मानें तो तीन बार अंतिम तिथि बढ़ाने के बावजूद भी विद्यार्थी दाखिले की तरफ रुझान नहीं दिखा रहे। माना जा रहा है कि विद्यार्थियों को मनपसंद ट्रेड में सीटें पूरी होने से दाखिला नहीं मिल पा रहा जबकि दूसरी ट्रेड में दाखिला नहीं लेना चाहते। यही कारण है कि रिक्त सीटों पर दाखिले नहीं हो पा रहे।   बता दें कि जिले की 13 आईटीआई में करीब 2500 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली। इस दौरान पानीपत आईटीआई की 34 ट्रेड में 924 सीटों पर 7430 आवेदन प्राप्त हुए थे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 नवंबर तक पांच चरणों में दाखिला प्रक्रिया चली। सीटें रिक्त रहने पर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग चार बार ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा चुका है। इस दौरान पानीपत आईटीआइ्र में 924 सीटों में से 776 सीटों पर ही दाखिला सुनिश्चित हो पाया है, जबकि करीब 148 सीटें खाली हैं। जिले की अन्य 12 आईटीआई में भी यही स्थिति बनी हुई है। यहां भी कई ट्रेड्स में सीटें खाली हैं। विभाग ने खाली सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला देने का अंतिम अवसर देते हुए ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी थी। विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने के लिए महज एक दिन का समय है, लेकिन विद्यार्थियों में दाखिलों की तरफ रुझान नजर नहीं आ रहा।   - प्रतिदिन तैयार की जा रही मेरिट लिस्ट आईटीआई में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी को सुबह 9 से 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होता है। विद्यार्थी एक से अधिक आईटीआई में भी मेरिट कार्ड जमा करवा सकता है, लेकिन जिस आईटीआई में वह दाखिला लेना चाहते हैं, वहां उसकी उपस्थिति अनिवार्य है। 11 बजे के बाद आईटीआई में मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। जिसमें शामिल विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिला दिया जा रहा है। रोजाना नई मेरिट लिस्ट बन रही है। जिन विद्यार्थियों का उसमें नाम आता है, उन्हें उसी दिन दाखिला दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं है। - मनपसंद ट्रेड ना मिलना है मुख्य कारण आईटीआई में तीन बाद बढ़ाई गई ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के बावजूद विद्यार्थियों ने दाखिलों को लेकर खास रुझान नहीं दिखाया। आईटीआई प्रबंधन की मानें तो विद्यार्थियों में दाखिला लेने वाले ज्यादातर विद्यार्थी इलेक्ट्रीशियन, फीटर, टर्नर जैसी ट्रेड्स में दाखिला लेना चाहते हैं, लेकिन इन ट्रेड्स की निर्धारित सभी सीटें पहले दो से तीन चरणों में ही भर जाती हैं। जिन ट्रेड्स में अभी सीटें खाली हैं, उनमें विद्यार्थी दाखिला लेना नहीं चाहते। यही कारण है कि तीन बार ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया बढ़ाए जाने के बाद भी विद्यार्थी दाखिले की तरफ रुझान नहीं दिखा रहे। - इन ट्रेडों में रूझान नहीं दिखा रहे विद्यार्थी ट्रेड कुल सीटें रिक्त सीटें विविंग टेक्निशियन 24 23 टेक्निशियन पीईएस 24 13 स्पिनिंग टेक्निशियन 20 17 फाउंड्रीमैन 48 38 फॉर्गर एंड हीट ट्रीटर 20 10 शीट मैटल वर्कर 20 09   वर्जन- - आईटीआई में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया का महज एक दिन शेष हैं। पानीपत आईटीआई में अभी विभिन्न ट्रेड्स में करीब 148 सीटें खाली हैं। निर्धारित समय में इन सभी सीटों का भर पाना मुश्किल लग रहा है। विद्यार्थियों के पास किसी भी आईटीआई में दाखिला लेने के लिए महज 15 जनवरी तक का ही समय शेष है। जो विद्यार्थी दाखिला लेना चाहता है, वह अपने प्रमाणपत्र लेकर संबंधित आईटीआई में पहुंचे और दाखिला सुनिश्चित करवाए। - डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत। ------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें